कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग के नव-नियुक्त सदस्य को शपथ दिलाई

चंडीगढ़, 14 जनवरी 2026: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज स्थानीय निकाय भवन, सेक्टर-35, चंडीगढ़ में पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग के नव-नियुक्त सदस्य रवि…

Sanjeev Arora

चंडीगढ़, 14 जनवरी 2026: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज स्थानीय निकाय भवन, सेक्टर-35, चंडीगढ़ में पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग के नव-नियुक्त सदस्य रवि कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Sanjeev Arora

 

पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग के सदस्य रवि कुमार ने पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद कहा कि वे अपनी योग्यता, निष्ठा, समर्पण और सौहार्दपूर्ण तरीके से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग के अध्यक्ष विश्वजीत खन्ना, बिजली विभाग के सचिव बसंत गर्ग आईएएस, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा रवि कुमार के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित थे।

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *