ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। जिसका असर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। ताजा आंकड़ों की माने तो अबतक उत्तर प्रदेश में 18 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है,जबकि इस में 263 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
सीएम ने 4 लोगों की टीम बनाई
तो वहीं यूपी में हो रही इस हिंसा को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 4 लोगों की एक टीम बनाई है जो दंगाइयों और प्रदर्शन कर रहे लोगों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करेगी,
20 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद
बताया जा रहा है कि अभी भी उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में कल इंटरनेट की सेवा बंद थी।ताजा जानकारी में सामने आया है कि, अभी तक की कार्रवाई में 405 रिवॉल्वर और कट्टे बरामद हुए हैं।
18 प्रदर्शनकारियों का हुआ पोस्टमार्टम
यूपी पुलिस के मुताबिक अबतक 5500 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किय़ा गया है, हिंसा में मारे गए 18 प्रदर्शनकारियों का पोस्टमार्टम हो चुका है। पोस्टमार्टम में सामने आया है कि,18 प्रदर्शनकारियों की मौत का कारण देसी पिस्तौल से चली गोलियां थी



