CAA: प्रदर्शनकारी मुस्लिम महिलाओं को पुलिस ने खदेड़ा, छीने कंबल और खाना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नारिकता संशोधन कानून यानी CAA का लगतार देश के असग-अलग हिससो में विरोध और हिंसा हो रही है। विपक्ष इस मुद्दे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नारिकता संशोधन कानून यानी CAA का लगतार देश के असग-अलग हिससो में विरोध और हिंसा हो रही है। विपक्ष इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है, तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के लखनऊ में घंटाघर पर मुस्लिम महिलाओं ने CAA के खिलाफ प्रदर्शन किया, लेकिन इस बीच पुुलिस ने उन्हें यहां से खदेड़ने की कोशिश की पुलिसिया कार्यवाई में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के पास रखे खाने पीने सामान सहित उनके कंबल जब्त कर लिए।

 लखनऊ में CAA पर रार जारी 

इस बीच पुलिस और मुस्लिम महिलाओं के बीच तीखी बहस भी हुई पुलिस लगातार प्रदर्शनस्थल पर गश्त भी करती नजर आ रही है। पुलिस प्रदर्शनकारी पुरुषों लगाताक खदेड़ रही थी। बतादें कि, अभी भी घंटाघर पक भारी संख्या में पुलिस की टीम वहां मौजूद हैं।  प्रदर्शनकारी लगातार अपने हाथों में लेकर CAA के खिलाफ की तख्तियां लहरा रहे हैं।

पुलिस पर लगाया आरोप

साथ ही प्रदर्शन कर रही मुस्लिम महिलाओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग शांति से अपना प्रदर्शन कर रहे थे इस बीच अचानक पुलिस ने हमपर लाठीचार्ज कर दिया। महिलाओं का कहना है कि पुलिस आंदोलन को रोकने की कोशिश कर रही है।

एक्टर रजा मुराद भी कर चुके हैं CAA का विरोध

इससे पहले बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रजा मुराद ने नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA पर पड़ा बयान दिया है, CAA पर बोलते हुए  रजा मुराद ने कहा कि, अगर सिंगर अदनान सामी को देश की नागरिकता दे सकते हैं तो बाकी लोगों को भी क्यों नहीं दे सकते हैं। इस दौरान रजा ने कहा कि, ‘ये , CAA का कानून हमारे संविधान के विपरीत है, भारत सरकार को इस कानून को रोल बैक करना चाहिए, अगर भारत सरकार सिंगर अदनान सामी को देश की नागरिकता दे सकते हैं तो बाकी लोगों को भी क्यों नहीं दे सकते हैं। अदनान सामी के वालिद ने तो हमपर 1965 की जंग में बमबारी की थी, फिर भी उन्हें नागरिकता दे दी गई।

अदनान सामी को 2016 में भारतीय नागरिकता मिली

बतादें कि अदनान सामी को 2016 में भारतीय नागरिकता मिली थी, तो दूसरी तरफ नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA पर अपना रिएक्शन देते हुए अदनान सामी ने हाल कि मुस्लिम समुदाय अब भी भारत की सिटिजनशिप के लिए अप्लाई कर सकता है। कानूनी तौर पर सभी का स्वागत है, मुस्लिम लोगों को अपने धर्म के चलते अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश में प्रताड़नाएं नहीं झेलनी पड़ रही हैं क्योंकि वे वहां बहुसंख्यक हैं CAA उन धर्म के लोगों के लिए है जिन्हें धर्मशासित देशों में प्रताड़ित किया जा रहा है।

CAA पर बोले बॉलीवुड कई सितारे

वहीं इससे पहले नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA पर JNU में हुई हिंसा पर बॉलीवुड एक्टर खुराना, राजकुमार राव और विक्की कौशल ने कहा था कि, JNU में जो हिंसा हुई उसके लिए वह दुखी हैं। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और NRC को लेकर पूरे देश में विरोध हो रहा है, बॉलीवुड के भी कई सितारे इस पर खुलकर अपना पक्ष रख रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *