ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत के गांव खेड़ी दमकन से एक युवती के खरीद- फरोख्त का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहचान त्रिपुरा निवासी के रूप में हुई है। एक गांव का शख्स पानीपत से इस युवती को करीब 10 दिन पहले ही 85 हजार रुपये में खरीद कर लाया था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती के बयानों पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

