न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आप धनतेरस के अवसर पर कार खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, हो सकता है आपका कार खरीदने का सपना आसानी से पूरा हो जाए। जी हां, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि कार खरीद पर डिस्काउंट ऑफर्स तो मिल ही रहा है, मिडिल क्लास के लोगों के लिए आसान EMI स्कीम्स भी दिए गए हैं। इसके तहत करीब 1 लाख रुपये चुकाकर आप अपने सपनों की कार खरीद सकते हैं। वहीं मंथली इंस्टॉलमेंट भी 5 हज़ार रुपये से कम रखा गया है। हम आपको बताएंगे उन कारों के बारे में जो आप हमेशा से खरीदना चाह रहे थे।
Maruti Alto 800 : देश की सबसे ज्यादा कार सेलर मारूति सुजुकी ने ग्राहकों की नब्ज़ पकड़ते हुए कई मॉडल्स लॉन्च किया है। वहीं त्योहार को देखते हुए कंपनी ने अपने लोकप्रिय ब्रांड Maruti Alto 800 को आसान किश्तों में देने की घोषणा की है।
कंपनी की यह कार आपको 1 लाख रुपये के डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी। जबकि 60 महीनों तक आपको करीब 4 हज़ार रुपये चुकाने होंगे, मतलब हर महीने किश्त के रूप में 4 हज़ार रुपये देने होंगे। तो, देर किस बात की आप भी अपने सपनों की कार खरीद लें और फैमिली के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाएं।
