ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार-अंबाला नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ यहां मटेढ़ी गांव के पास श्रद्दालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और 35 यात्री घायल हो गए। वहीं घायलों को अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल यात्रियों में से चार लोगों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।
बता दें, अंबाला के दुर्गा नगर इलाके से तीर्थ यात्रा से लौट रही थी बस तभी हिसार-अंबाला हाईवे पर बस का संतुलन बिगड़ने की वजह से यह हादसा हुआ। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि हाईवे पर सड़क पर बैरिकेट्स बनाकर रखे गए लोहे के ड्रमों पर कोई रिफ्लेक्टर टेप न होने के कारण बस ड्राइवर ड्रम नहीं देख पाया और अचानक बस का संतुलन बिगड़ने से बस पलट गई।

