Video- बीच सड़क बस कंडक्टर और इंस्पेक्टर फाड़ने लगे एक दूसरे के कपड़े…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फतेहाबाद के रतिया ईलाके से सरदूलगढ़ वाया हांसपुर होकर जाने वाली बस की चेकिंग के दौरान परिचालक व चेकिंग स्टाफ के बीच मारपीट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फतेहाबाद के रतिया ईलाके से सरदूलगढ़ वाया हांसपुर होकर जाने वाली बस की चेकिंग के दौरान परिचालक व चेकिंग स्टाफ के बीच मारपीट हो गई। परिचालक ने चैकिंग स्टाफ के सब इंस्पेक्टर पर शराब पीकर मारपीट करने और पैसों से भरा बैग छीनने के आरोप लगाए हैं।

बस की सवारियों ने सारे मामले का वीडियों मोबाईल में कैद कर लिया है।जानकारी अनुसार दोनो पक्षों की ओर से मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई है। रविवार दोपहर को रतिया से सरदुलगढ़ जा रही बस की रोडवेज चेकिंग फ्लाइंग की टीम रत्ताखेड़ा गांव में रूका कर चेक करने की कोशिश की तो इस दौरान हंगामा हो गया। आरोप है कि परिचालक बृजमोहन उर्फ खट्टा सिंह ने न तो बिल दिए और न ही तलाशी करने दी।

आरोप यह भी है कि तलाशी के दौरान परिचालक बृजमोहन के पास 42 रुपए अधिक मिले। जिस पर उसे पर गबन का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। वहीं इस मामले में परिचालक बृजमोहन ने बताया कि चैकिंग टीम का सब इंस्पेक्टर राम सिंह नशे में था और साथ ही बतमीजी भी की गई। इंस्पेक्टर रामसिंह ने कहा कि परिचालक शराब के नशे में लग रहा था। जब उससे वे बिल मांगा तो उसने देने से इंकार कर दिया। न ही बैग की तलाशी लेने की। जब उसे फिर से वे बिल मांगा तो उसने पुराना बिल दे दिया।

इस दौरान उसके पास 42 रुपये अधिक मिले। उसके आधार पर उस पर गबन की कार्रवाई की विभाग को अनुशंसा की है। रामसिंह का कहना है कि परिचालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है।

 बीच सड़क बस कंडक्टर और इंस्पेक्टर फाड़ने लगे एक दूसरे के कपड़े…

चेकिंग इंस्पेक्टर का आरोप परिचालक था नशे में

गबन का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट

Watch Video

https://youtu.be/neUWn1oZ-8k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *