Aligarh Road Accident News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ‘यमुना एक्सप्रेस वे’ पर डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई. 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि यह बस दिल्ली से आज़मगढ़ जा रही थी. (Aligarh Road Accident News)
यह दर्दनाक हादसा बुधवार देर रात टपल इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ. इस हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा माना जा रहा है. पुलिस के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब बस ट्रक को ओवरटेक कर रही थी.
हादसे के बाद बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस ने अधिक जानकारी दी और हादसे में घायल लोगों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ मोर्चरी भेज दिया है. मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.
पुलिस का कहना है कि इस हादसे की मुख्य वजह बस का ट्रक को ओवरटेक करना और कोहरा है. इस घटना के बाद वहां जाम लग गया, जिससे यातायात बाधित हो गया. पुलिस ने यातायात सामान्य करने के लिए काफी प्रयास किए.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



