ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आवारा पशु की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है इन पशुओं के कारण कई भयानक हादसे हुए और ऐसा ही एक और हादसा सामने आया जिस कारण कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई। बता दें कि जालंधर में आवारा पशुओ के कारण दर्दनाक हादसा हुआ जिस कारण कई लोग इस हादसे के कारण घायल हो गए।
रास्ते में बस के सामने आवारा पशु के सामने आने के कारण श्रद्धालुओं से भरी बस अचानक पलट गई जिस कारण कई श्रद्धालु इस हादसे के कारण जख्मी हो गए।
मिली जानकारी अनुसार बस अमृतसर से जालंधर खांब्रा चर्च आ रहे थे कि अचानक सड़क के बीचों बीचों आवारा पशु के सामने आ जाने के कारण भरी बस पलट गई
जिस कारण करीब 35 साल श्रद्धालु घायल हो गए। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



