ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सवर घाट के पास भयानक बस हादसा हो जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार सवारियों के साथ भरी बस गहरी खाई में गिर गई। ये हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे के कारण कऱीब 26 लोग इस हादसे के कारण गंभीर जख्मी हो गए।
वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि इस हादसे के कारण 8 लोगों की हालत बहुत ही गंभीर बताई जा रही है। ये भी बताया जा रहा है कि इस बस में करीब 40 सवारियां मौजूद थी। गौरतलव है कि पहाडी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण और बर्फबारी के कारण सड़क काफी फिसलन हो गई है जिस कारण कई हादसे हो रहे है।

