ऑनलाइृन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसे जानकर सभी के होश उड़ गए हैं। यहां CFSL (Central Forensic Science Laboratory) की बिल्डिंग के नीचे बंकर मिला है, जिसकी लंबाई और चौड़ाई करीब 1 कनाल के मकान जितनी है। इस मामले का खुलासा गुरुवार देर रात को हुआ।
बताया जा रहा है कि कई सालों से यहां लोग चुपचाप तरीके से रह रहे थे, जिसकी खबर किसी को नहीं थी। यहां संदिग्धों ने गटर की पाइपलाइन को काटकर अंदर खुदाई की हुई थी और जमीन से करीब 32 फीट गटरों को आपस में मिलाया हुआ था, यहां पर मिट्टी व ईंटों के कमरे भी बनाए हुए थे।
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब पब्लिक हैल्थ के कर्मियों ने जेसीबी से खुदाई शुरू की, यहां रहने वाले संदिग्ध तो नहीं मिल पाए, लेकिन इसके अंदर से काफी मात्रा में सामान बरामद हुआ है।
फिलहाल पुलिस ने मौके पर पाया सामना जब्त कर लिया है और मामले की जांच करने में जुट गई है कि नीचे कौन- कौन रह रहा था, साथ ही उनका क्या मकसद था। वहीं, पुलिस को नीचे रह रहे लोगों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने का शक है, लेकिन अभी तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है।
आपको बता दें कि कई दिनों से स्ट्राम वाटर के साथ- साथ सीवरेज वॉटर की लीकेज की शिकायत मिल रही थी, पब्लिक हैल्थ ने सभी पाइप लाइनों की सफाई और खुदाई का सोचा, तो टेंडर अलॉट किए गए।
वीरवार को जब CFSL के पार्क में खुदाई हो रही थी, तो खुदाई करने वालों को कुछ लोगों के बात- चीत करने की अवाज सुनाई दी। जिसके बाद टीम ने काम रोक कर पाइप के जरिए अंदर जाने की कोशिश की, इसके बाद मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया, लेकिन संदिग्ध मौके से फरार हो गए। इस बंकर के नीचे से नए कपड़े, छर्रे वाली गन, खाने का सामान, बादाम, कंबल, रजाई, घी, आटा, फोल्डिंग बेड, सांप भगाने वाली दवाइ बरामद हुई है।





