Punjab Budget Session: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र जोरदार हंगामें के साथ शुरु, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ कांग्रेस का हंगामा, बजट के पहला दिन की अपड़ेट??

Punjab Budget Session: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को शुरू हो गया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ सीएम भगवंत मान सदन में…

Punjab Budget Session: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र जोरदार हंगामें के साथ शुरु, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ कांग्रेस का हंगामा, बजट के पहला दिन की अपड़ेट??

Punjab Budget Session:

पंजाब विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को शुरू हो गया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ सीएम भगवंत मान सदन में पहुंचे। सत्र के पहले दिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण के साथ कार्यवाही की शुरुआत हुई। अभिभाषण शुरू होते ही सदन में (Punjab Budget Session) कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

कांग्रेस का हंगामा-

राज्यपाल ने अपने संबोधन की शुरुआत “सत श्री अकाल” कहकर की। कांग्रेस के विधायक अपनी सीटों पर खड़े होकर विरोध करने लगे। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य में अमन-कानून की स्थिति का मुद्दा उठाया और विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की।

Punjab Budget Session: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र जोरदार हंगामें के साथ शुरु, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ कांग्रेस का हंगामा, बजट के पहला दिन की अपड़ेट??
Punjab Budget Session: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र जोरदार हंगामें के साथ शुरु, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ कांग्रेस का हंगामा, बजट के पहला दिन की अपड़ेट??

हंगामा करते हुए विधायक सुखविंदर कोटली सहित कई कांग्रेस विधायक सदन के वेल में आ गए। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

Punjab Budget Session, कानून व्यवस्था की स्थिति खराब-

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। आये दिन हाल बिगड़ते जा रहे हैं। उस पर चर्चा करवाई जानी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि आपको अपनी बात रखने का उचित समय मिलेगा, लेकिन बावजूद इसके कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी जारी रखी।

रविवार को पेश होगा बजट-

सत्र से पहले सीएम भगवंत मान ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-2027 के बजट अनुमान को पंजाब मंत्रिमंडल ने पारित कर दिया है। यह बजट रविवार को पेश किया जाएगा। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह बजट प्रत्येक पंजाबी की प्रगति और समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देगा और पंजाब को एक बार फिर रंगला पंजाब बनाने में सहायक होगा।

9 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी, जबकि 10 और 11 मार्च को विधायकों द्वारा बजट पर चर्चा की जाएगी। 12 मार्च को वैधानिक कार्य निपटाए जाएंगे। 13 से 15 मार्च तक प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। 16 मार्च को सत्र के अंतिम दिन विभिन्न विधेयक विधानसभा में पेश किए जाएंगे।

अन्य ख़बरें जानें-

New Governors Appointment: हिमाचल, बिहार और बंगाल समेत सात

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *