लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: भारत संचार निगम लिमिटड ने GSM मोबाइल ग्राहकों के लिए नया प्रमोशनल प्लान आज से शुरू किया जा रहा है।
इस प्लान में ग्राहकों को 2 जीबी डाटा मुफ्त में दिया जाएगा। इस पर बीएसएनएल ने कहा है कि ये नया ऑफर GSM ग्राहकों के लिए होगा, जो 3जी स्पोर्ट करने वाले स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते होगें। इस डाटा की समय सीमा 30 दिनों की होगी।
डाटा के समाप्त होने के बाद ग्राहकों को डाटा पैक खरीदना पड़ेगा। इसके इलावा कंपनी ने बताया कि ये प्लान सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत पेश किया गया है। इस प्लान का मुख्य उद्देशय ये है कि जो लोग नैट का इस्तेमाल नहीं कर रहे है वो इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।


