लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: रिलायंस जिओ और एयरटेल के सस्ते फोन को टक्कर देने के लिए अब BSNL ने डीटेल डी 1 फीचर फोन लॉन्च किया है।
BSNL के इस फीचर फोन की कीमत महज 499 रू. है। इस फोन को मोबाइल निर्माता कंपनी डीटल की साझेदारी के साथ पेश किया है। कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन में पहले रिचार्ज की बैधता 365 दिनों की होगी।
साथ ही इस फोन के साथ यूजर्स को 105 रु. का टॉकटाइम भी मिलेगा। इसके इलावा उनका ये भी कहना है कि डीटेल डी 1 सबसे सस्ता फोन है। इस फोन के माध्यम से BSNL से BSNL पर कॉल की दर 15 पैसे प्रति मिनट होगी। पर किसी और नेटवर्क पर कॉल दर 40 पैसे प्रति मिनट होगी।
बीएसएनएल के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह सिंगल सिम फोन है जिसमें 650mAh की बैटरी लगी है। इसके अलावा इसमें टॉर्च लाइट, फोनबुक और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।



