ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बीएसएफ के एक जवान ने कुल्हाड़ी से पहले अपनी ही पत्नी की हत्या कर खुद भी खुदकुशी कर ली है । घर में मौजूद बुजुर्ग मां ने जब यह खूनी नजारा देखा तो उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया । जैसे ही ये खबर गांव में फैली तो पूरा गांव घर के बाहर जमा हो गया । घटना की सूचना मिलते ही जाटूसाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
बताया जा रहा है कि उसका अपनी पत्नी सुमनलता के साथ पारिवारिक कलेश रहता था । मंगलवार दोपहर को जयप्रकाश की अपनी पत्नी सुमनलता के साथ कहासुनी हो गई। जिसके चलते उसने कुल्हाड़ी से सुमन की गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
पत्नी का मारने के बाद वह घबरा गया और उसने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी । जानकारी अनुसार जिला के गांव कुमरोधा का रहने वाला जयप्रकाश बीएसएफ में उप निरीक्षक के पद पर नोएडा में कार्यरत था । वो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था । पिता की मौत हो चुकी है और परिवार का गुजारा जयप्रकाश की आय से ही चल रहा था। उसके 13 और 16 साल के दो लडक़े हैं । 14 जनवरी को वह छुट्टी लेकर घर आया था ।



