ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के भीम नगर में एक महिला की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का शक मृतिका के भाई पर जा रही है। मृतक शालू के मामला की लड़की रचना ने बताया कि शालू की मां की मौत हो चुकी है। शालू पिछले एक महीने से अपने पिता के साथ रह रही थी। रचना ने बताया कि शालू का भाई अक्सर उससे लड़ाई करता था और कहता था कि वो अपने घर चली जाए, ताकि ये घर उसके नाम हो जाए।
उसने बताया कि सोमवार को शालू का पिता दूध लेने गया हुआ था, इसी का फायदा उठाते हुए राजू ने गला दबाकर उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर शव को पोर्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

