बहन ने की भाई की हत्या, सोते हुए भाई की रस्सी से गला दबाकर की हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पैसो की लालच में इंसान किस कदर अंधा हो जाता है की उसके सामने कोई रिश्ता मायने नहीं रखते | इसका जीता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पैसो की लालच में इंसान किस कदर अंधा हो जाता है की उसके सामने कोई रिश्ता मायने नहीं रखते | इसका जीता जागता सबूत फरीदाबाद में देखने को मिला जहाँ एक बहन ने अपने सगे भाई को केवल कुछ रुपयों की लालच में गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया, और उसकी मौत के बाद आत्म हत्या का रूप देकर चुपचाप उसके दाह संस्कार की तैयारी भी कर ली |

लेकिन उसके चाचा को बहन पर शक हो गया और उसने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी जिसके बाद पुलिस ने मृतक का दाह संस्कार रुकवा कर उसका पोस्टमार्टम करवाया जहाँ पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि ये आत्म हत्या नहीं बल्कि हत्या है | जिसके बाद बहन को शक के आधार कर हिरासत लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया, फिलहाल पुलिस ने आरोपी बहन के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है |

Watch Video

https://youtu.be/NNrKchVk5VU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *