ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत में एक देवर भाभी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सोनीपत के अस्पताल में भर्ती करवाया था, लेकिन अब देवर की भी मौत हो गई है।
देवर भाभी के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। वहीं पुलिस फिलहाल मामले की जांच करने में जुट गई है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

