ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 12 अगस्त को लंदन में खालिस्तान समर्थक रैली करने वाले है जिसको लेकर भारत सरकार ने ब्रिटेन सराकर से अपील की थी कि वो इस रैली पर रोक लगा दें। पर ब्रिटेन सरकार ने भारत सरकार की इस अपील को रद्द कर दिया है।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1199675353546289/
सूत्रों से पता चला है कि ब्रिटेन सरकार ने भारत सरकार की इस अपील को खारिज करते हुए कहा कि वह कानून के दायरें में और अहिंसक प्रदर्शन पर रोक नहीं लगा सकते।
गौरतलब है कि सिखों के लिए अलग देश की मांग को लेकर लंदर में 2020 जनमत-संग्रह रैली करेंगे जिसको लंदन एलाननामे का नाम दिया गया है। इस रैली का प्रबंध सिख रैफरेंडम 2020 फंड दे रही है और उनका कहना है कि ये रैली दुनिया भर में रह रहे तीन करोड़ सिखों के लिए अगल तरह का प्रयोग होगा।
वहीं दूसरी तरफ भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि दुनिया भर में रह रहे सिख रैफरैंडम की मांग नहीं करते है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि पंजाब के सिख इस रैली का समर्थन नहीं करते है और पंजाब के दो हिस्से नहीं होने देंगे। सूत्रों से ये भी पता चला है कि इस रैली के मुख्य प्रबंधकों में से परमजीत पंमा भी इस रैली के प्रबंधक है।


