BRICS Summit 2026: 10 साल बाद एक मंच पर मोदी, पुतिन और जिनपिंग, दिल्ली में आज से शिखर सम्मेलन शुरू

दिल्ली, 12 सितंबर दिल्ली में आज से 18वें BRICS शिखर सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। दो दिवसीय इस सम्मेलन में दुनिया के कईं देशों…

दिल्ली

दिल्ली, 12 सितंबर

दिल्ली में आज से 18वें BRICS शिखर सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। दो दिवसीय इस सम्मेलन में दुनिया के कईं देशों के नेता शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीनों एक साथ फिर मंच पर नजर आएंगे।

भारत की अध्यक्षता में होने जा रहे इस सम्मेलन में 11 सदस्य देशों और पार्टनर देशों के नेताओं के अलावा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिगआज दोपहर तक दिल्ली पहुंच जाएंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी प्रस्तावित है। अन्य सदस्य और पार्टनर देशों के प्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है।

आज का पूरा कार्यक्रम

दोपहर 2.35 बजे BRICS सदस्य देशों के नेताओं और प्रतिनिधियों की बंद कमरे में शिखर सम्मेलन शुरू होगा।जिसमें समावेशी वैश्विक और बहुपक्षीय व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा होगी।शाम 4.25 बजे BRICS नेता ‘भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी का दौरा करेंगे।शाम 5:05 बजे नेताओं का सामूहिक फोटो सेशन और संयुक्त पौधरोपण कार्यक्रम होगा।शाम 7:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन होगा।

रविवार को क्या होगा?

13 सितंबर को BRICS शिखर सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम होगा।सुबह 9.55 बजे BRICS शिखर सम्मेलन के सदस्य, सहयोगी और विशेष रूप से आमंत्रित देशों के नेताओं का स्वागत किया जाएगा।सुबह 10.35 बजे सभी नेताओं और प्रतिनिधियों का सामूहिक फोटो सेशन होगा।रविवार सुबह 10:50 बजे शिखर सम्मेलन का मुख्य खुला सत्र शुरू होगा।सत्र का मुख्य विषय “Building Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” यानी लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के जरिए समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य को आकार देना है।सम्मेलने के खत्म होने पर नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया जाएगा।

किन मुद्दों पर रहेगी नजर?

18वें BRICS शिखर सम्मेलन में समावेशी वैश्विक शासन, बहुपक्षीय व्यवस्था, व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, वित्तीय सहयोग, स्थानीय मुद्राओं में कारोबार और डिजिटल भुगतान जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान रहेगा।भारत का लक्ष्य BRICS के माध्यम से विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करना और वैश्विक आर्थिक एवं वित्तीय व्यवस्था में सहयोग को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *