RADAUR में बेखौफ बदमाश, ज्वैलर्स से गन पॉइंट पर लूट, ₹4 लाख से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई सारी वारदात

रादौर 5 जुलाई हरियाणा के रादौर के मुख्य बाज़ार  में स्थित श्री शाकुंभरी ज्वैलर्स के मालिक अमित गुप्ता से देर शाम तीन नकाबपोश बदमाशों ने…

RADAUR
रादौर 5 जुलाई

हरियाणा के रादौर के मुख्य बाज़ार  में स्थित श्री शाकुंभरी ज्वैलर्स के मालिक अमित गुप्ता से देर शाम तीन नकाबपोश बदमाशों ने गन पॉइंट पर लूटपाट की और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अमित को स्थानीय दुकानदारों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित दुकानदार अमित गुप्ता ने बताया कि वे अपनी दुकान बंद करने के बाद बाहर मुख्य गेट पर खड़े थे, जबकि उनका कारीगर दुकान के दूसरे शटर पर ताला लगा रहा था। इसी दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें गन पॉइंट पर ले लिया और उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उनसे दुकान की चाबियों और लगभग ₹3 से ₹4 लाख की नकदी से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर उन्होंने उसके सिर पर पिस्तौल के बट से ज़ोरदार वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना  तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पंहुची पुलिस टीम ने आगामी कार्रवाई शुरू की। इस वारदात की  सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमे बुलेट बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने कैसे इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

अन्य खबरें जाने

PUNJAB कैडर के IAS विपुल उज्ज्वल के नेतृत्व को राष्ट्रीय सम्मान, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स ने जीता गोल्ड अवॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *