Haryana Rajya Sabha Ruselt:
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सोमवार को मातदान हुए। चुनाव के करीब नौ घंटे बाद घोषित परिणाम घोषित किया। इसमें भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर जीत मिली है। भाजपा की तरफ से उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस के उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध विजयी रहे। निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल को हार का (Rajya Sabha Election Result) सामना करना पड़ा।
कांग्रेस के विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया को 28.66 वोट, कर्मवीर सिंह बौद्ध को 28 और सतीश नांदल को 26.34 वोट मिले। इन चुनावों में पांच वोट रद्द भी हुए। रद्द वोटों में कांग्रेस के चार व भाजपा का एक वोट है। कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। जीत के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, क्रॉस वोटिंग वालों का फैसला जनता करेगी। कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने क्रॉस वोटिंग करने वालों को गद्दार बताते हुए कहा उनको बख्शा नहीं जाएगा। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में 88 विधायकों ने वोच दिया। इनेलो के दो विधायकों ने मतदान से दूरी बनाए रखी और वोट नहीं डाला।
Rajya Sabha Election Result, संजय भाटिया, भाजपा
2019 के लोकसभा चुनाव में करनाल से जीतकर लोकसभा में पहुंचे थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में करनाल सीट मनोहर लाल के लिए छोड़ दी और संगठन में सक्रिय हो गए। केंद्रीय नेतृत्व ने उनको बिहार और अन्य प्रदेशों के चुनाव में आगे रखा।
कर्मवीर सिंह बौद्ध, कांग्रेस
चार साल पहले हरियाणा सिविल सचिवालय से प्रशासकीय अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए। कांग्रेस एससी सेल के हिमाचल प्रदेश प्रभारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर रह चुके हैं। 2024 के विधानसभा चुनाव में मुलाना हलके से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन टिकट नहीं मिला।
अन्य ख़बरें जानें-
https://www.youtube.com/live/2O42OtdYBc0?si=p5qzIVIs29xhwLtu
