HARYANA में जल संरक्षण को बढ़ावा, CM सैनी ने 325 अमृत सरोवरों का किया ऑनलाइन लोकार्पण, नूंह जिले को मिली 16 अमृत सरोवरों की सौगात

नूंह 1 जुलाई हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पूरे प्रदेशभर के विकसित 325 अमृत सरोवरों का ऑनलाइन लोकार्पण किया। वहीं नूंह…

अमृत सरोवरों
नूंह 1 जुलाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पूरे प्रदेशभर के विकसित 325 अमृत सरोवरों का ऑनलाइन लोकार्पण किया। वहीं नूंह जिले के 16 अमृत सरोवरों व जिला अस्पताल के नवीनीकरण का ऑनलाइन लोकार्पण भी किया गया।

आज नूंह जिला सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें फिरोजपुर झिरका से पूर्व विधायक एवं प्रदेश मंत्री भाजपा नसीम अहमद ने शिरकत की। भाजपा प्रदेश मंत्री नसीम अहमद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा नारायणगढ़ में आज राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा नूंह जिले में लगभग 8 करोड़ 72 लाख 78 हजार रुपये की लागत से विकसित 16 अमृत सरोवरों का भी ऑनलाइन लोकार्पण किया गया।

नसीम अहमद ने बताया कि अमृत सरोवर योजना के तहत जल संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन सरोवरों का विकास किया गया है । उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर योजना जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों का संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिलेगी।साथ ही नूंह के जिला नागरिक अस्पताल के नवीनीकरण उपरांत उसका भी ऑनलाइन लोकार्पण किया गया।

इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों के आधिकारिक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें जानें-

कंक्रीट लाइनिंग से कल्याण राजवाहे की नहरी पानी ले जाने की क्षमता बढ़ेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *