पिंजौर में बुक डिपो कर्मचारी की लिफ्ट में गर्दन फंसने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

पिंजौर , 3 सितंबर पिंजौर नालागढ़ रोड पर स्थित लोहगढ़ आंचल विहार में राजपाल बुक डिपो की दुकान में लगी जुगाड़ू लिफ्ट में गर्दन फंसने…

पिंजौर

पिंजौर , 3 सितंबर

पिंजौर नालागढ़ रोड पर स्थित लोहगढ़ आंचल विहार में राजपाल बुक डिपो की दुकान में लगी जुगाड़ू लिफ्ट में गर्दन फंसने से दुकान में काम करने वाले  एक कर्मचारी की मृत्यु होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान संजय आयु 45 वर्ष निवासी वासुदेवपुरा गोकुल कॉलोनी के रूप में हुई है।

दुकान में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों से मिली जानकारी के मुताबिक संजय की गर्दन लिफ्ट में फंस गई जिस कारण यह हादसा हुआ । घटनाक्रम की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई । मौके पर स्थानीय थाना के जांच अधिकारी पहुंचे और उन्होंने बताया कि दुकान मालिक द्वारा तुरंत संजय को स्थानीय निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सेक्टर 6 पंचकूला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर डॉक्टरों ने चेक करने उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि शहर में दुकानों व शोरूम में इस तरह की जुगाड़ू लिफ्ट लगाई गई है जिस का दुकान में काम करने वाले कर्मचारी और अन्य लिफ्ट का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए ऐसे हादसों का भय बना रहता है । वहीं पुलिस द्वारा घटनास्थल का जायजा लिया गया और हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही इस हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

अन्य खबरें जानें –

कैथल में साधु की हत्या , पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 1 घंटे में सुलझा हत्याकांड, महंत समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *