ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक्टर ईशान खट्टर के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। आए दिनों उनके रिलेशनशिप को लेकर खबरें आती रहती हैं।
अब दोंनो के रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ते हुए जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने इन खबरों को मात्र अफवाह करार दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, जाह्नवी और ईशान ने फिल्म धड़क में एक साथ काम किया है। इस फिल्म से पहले ही दोनों में अच्छी दोस्ती है।
‘में अपनी बेटी की इज्जत करता हूं और ईशान के साथ उसकी दोस्ती भी सही है। उन्होंने इस बात से भी साफ इंकार कर दिया कि ईशान जाह्नवी से मिलने उनके घर आते हैं।’


