ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के अमृतसर अलीवाल गांव निरंकारी भवन में हो रहे समागम में आतंकियों ने श्रद्धालओं पर ग्रेनेड फेंक कर हमला किया है | आईजी (बॉर्डर) सुरिंदर पाल सिंह परमार के अनुसार इस ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हुई है और 15 लोग गंभीर जख्मी हुए हैं | खबर के मुताबिक हमला उस दौरान हुआ जब निरंकारी भवन में सत्संग चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे |
बता दें कि पंजाब पुलिस ने तीन दिन पहले ही हाई अलर्ट भी जारी कर दिया था | अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले का कारण क्या था | ब्लास्ट मामले को लेकर फॉरेंसिक टीम भी घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है |
मौका ऐ वारदात के चश्मदीदों का कहना है की नकाबपोश बाइक सवार दो लोग इलाके में आए और निरंकारी भवन पर ग्रेनेड फेंका | इसके बाद दोनों आरोपी मौका देख वहां से फरार हो गए | उनका कहना है कि ग्रेनेड फेंकने वाले लोगों की उम्र अधिक नहीं थी | सेवादारों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश भी की थी लेकिन वे भागने में सफल रहे |
पुलिस ने इस हमले के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया है | पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है साथ ही बीएसएफ को भी अलर्ट रहने को कहा गया है | लोगों के अनुसार हर रविवार को इस निरंकारी भवन में सत्संग होता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं |
Watch Video
https://youtu.be/9xiuzk2ZQGQ




