Air India Flight Emegency Landing: बम की धमकी के बाद एयर इंडिया की एक फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया है. न्यूयॉर्क जाने वाली इस फ्लाइट के सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं (Air India Flight bomb threat). जानकारी के मुताबिक, सोमवार को बम की धमकी के बाद मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और आगे की जांच जारी है.
इस मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से भी बयान जारी किया गया है. पुलिस के मुताबिक सुरक्षा कारणों से एयर इंडिया की फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया. विमान फिलहाल आईजीआई हवाई अड्डे पर है और यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है.(Air India Flight Emegency Landing)
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



