Haryana News: हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय (Haryana Chief Minister’s Office) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है. चंडीगढ़ पुलिस को एक थ्रेट कॉल के जरिए यह धमकी दी गई, जिसके बाद हरियाणा सचिवालय और सीएम रेजिडेंस की सुरक्षा तुरंत कड़ी कर दी गई है.
सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस, CID, CISF और चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर आ गईं. बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ सभी संवेदनशील स्थलों की तलाशी ली जा रही है. मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय परिसर में गहन जांच चल रही है.
फिलहाल, धमकी की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है. कॉल की लोकेशन और कॉलर की पहचान के लिए टेक्निकल सर्विलांस शुरू कर दिया गया है.
बता दें कि इससे पहले 22 मई को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab Haryana High court) को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इस सूचना के बाद कोर्ट परिसर को दोपहर 2 बजे तक के लिए खाली करा दिया गया और सभी कोर्ट की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



