मकसूदां थाने पर बम से हमला, हमले में एक पुलिस कर्मी घायल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर- कल देर शाम मकसूदां थाना में अचानक हुए चार धमाकों के चलते अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया | धमाके में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर- कल देर शाम मकसूदां थाना में अचानक हुए चार धमाकों के चलते अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया | धमाके में एक पुलिस का मुलाज़िम घायल हो गया | जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया | धमाका भी उस वक्त पर हुआ जब डीजीपी शहर के दौरे पर थे | मकसूदां थाने में धमाके होने के कारण पुलिस तंत्र के हाथ पांव फूल गए हैं | धमाकों के बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी नहीं बता रहा है |

jalandhar bomb blast

वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद राज्य के डीजीपी सुरेश अरोड़ा और पुलिस कमिश्नर परवीन कुमार सिन्हा भी मौके पर पहुंचे | डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि धमाके लो कैपिसिटी के बम के थे | जिन्हें बाहर से फेंका गया था | मामले की तह तक जाने के लिए फोरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया है | वहीं पुलिस कमिश्नर ने सीधे तौर पर इसे थाने पर हमला बताया और कहा कि थाने को टारगेट किया गया था, लेकिन क्यों किया गया ये फिलहाल नहीं कहा जा सकता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *