Valentine’s Day 2019 पर रिलीज होगी ‘गली बॉय’, रणवीर और आलिया ने शेयर किया फर्ट् लुक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी अपनी आने वाली फिल्म ‘गली बॉय’ का फर्स्ट लुक अपने ट्विटर अकाउंट पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी अपनी आने वाली फिल्म ‘गली बॉय’ का फर्स्ट लुक अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है । फिल्म ‘गली बॉय’ मुंबई के धारावी इलाके की मलिन बस्तियों से निकलने वाले रैपर्स से प्रेरित है ।

रणवीर और आलिया पहली बार इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं । जो अपने हुनर की बदौलत फर्श से अर्श तक का सफ़र तय करता है। खिलजी के मुक़ाबले रणवीर का ये किरदार साधारण और आसान लग सकता है, मगर सच्चाई अलग है।

फोटोज देखकर ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म के किसी दृश्य का हिस्सा है। फोटो के साथ कैप्शन में रणवीर ने ‘गली बॉय’ की रिलीज डेट 14 फरवरी 2019 बताई है यानी पूरे 1 साल बाद ।  इस किरदार में ढलने के लिए भी रणवीर को काफ़ी मेहनत करनी पड़ी है।

खिलजी के लिए उन्हें जहां गठा हुआ और हट्टा-कट्टा शरीर चाहिए था, ताकि वो योद्धा दिख सकें | वहीं गली बॉय के लिए रणवीर को हल्के-फुल्के और सामान्य-सा दिखने वाला जिस्म की ज़रूरत थी। इसे हासिल करने के लिए उन्होंने कई किलो वज़न घटाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *