ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: काला हिरण शिकार केस में जमानत मिलने के बाद सलमान खान शनिवार को जेल से रिहा हो कर मुंबई पहुंच गए। सलमान के घर पहुंचते ही उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लग गया था।
इतना ही नहीं बॉलीवुड के कई सितारें उनसे मिलने के लिए पहुंचे। सबसे पहले सलमान खान को कैटरीना कैफ मिलने के लिए पहुंची थी। इनके बाद अमृता अरोड़ा, सानिया मिर्जा, राजपाल यादव, बोबी देओल के साथ साथ कई सितारें पहुंचे।
बता दें कि सलमान ने अपने घर की बालकनी से फैंस को हाथ दिखाकर उनका धन्यावाद किया। इस दौरान सलमान के पिता सलीम और मां सलमा भी मौजूद थी।
इन दोनों ने भी सलमान खान के फैंस को हाथ जोड़ कर उनका धन्यावाद किया।






