बॉलीवुड की शम्मी आंटी का निधन, 200 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में किया था काम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड में 89 वर्षीय दिग्गज अभिनेत्री शम्मी आंटी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया | 1931 में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड में 89 वर्षीय दिग्गज अभिनेत्री शम्मी आंटी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया | 1931 में मुंबई में जन्मीं इस एक्ट्रेस का असली नाम नरगिस रबाड़ी था | उन्होंने 200 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया था | फिल्मों के साथ टेली‍विजन में भी उनकी पारी सफल रही | 1950 के दशक में शम्मी आंटी ने ‘बाग़ी’, ‘आग का दरिया’, ‘मुन्ना’, ‘रुखसाना’, ‘पहली झलक’, ‘लगन’, ‘बंदिश’, और प्रीत परायी’ जैसी कई फ़िल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभायीं | उनकी लास्ट फ़िल्म ‘शिरीन फ़रहाद की तो निकल पड़ी’ है जो साल 2012 में प्रदर्शित हुई थी | बॉलीवुड हस्ती अशोक शेखर के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं | उन्होंने अपने जुहू सर्कल स्थित घर में अंतिम सांस ली |

बॉलीवुड की शम्मी आंटी का निधन

200 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में किया था काम

Watch Video

https://youtu.be/pWXNm93BAoY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *