लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं ये बात तो आपको पता है | लेकिन फिल्म के सेट से लीक हुई कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाएंगे | जिसमें अनिल कपूर आपको जेल के कपड़े पहने नजर आएंगे |
रेस-3 में अनिल कपूर एक बार फिर दमदार भूमिका में होंगे | डिडेक्टिव आरडी के रोल में है | कैदी के रूप में उनका लुक सामने आया है | इस समय फिल्म की शूटिंग चल रही है | रेस के दूसरे पार्ट में डिटेक्टिव आर डी का किरदार निभाने वाले अनिल कपूर इस बार भी फिल्म में अपना जलवा बिखेरेंगे | सोशल मीडिया पर उनका नया लुक वायरल हो रहा है जिसमें वो जेल में कैदियों की यूनिफाॅर्म पहने नज़र आ रहे हैं |
अनिल कपूर ही हैं जो पहले पार्ट से लेकर अभी तक फिल्म में वो अपनी उपस्थिति बनाए हुए हैं | फिल्म के हर पार्ट के साथ उनके रोल और इंटरेस्टिंग होता जा रहा है |


