ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्यार की कोई भाषा नहीं होती | प्यार में शोर की ज़रूरत नहीं होती | प्यार सिर्फ पाने का नाम नहीं बल्कि महसूस करने का भी नाम है | अप्रैल के महीने में शूजित सरकार ले कर आए हैं ‘अक्टूबर’ | इस फिल्म की लव स्टोरी बेहद सरल मगर दिल को छू लेने वाली है |
दिल को छूने वाली है ये लव स्टोरी
शिउली यानि बनिता संधू और डैन यानि वरुण धवन होटल मैनेजमेंट के छात्र हैं और एक फाइव स्टार होटल में इंटर्नशिप कर रहे होते हैं | डैन अपने काम को लेकर बेफिक्र है मगर शिउली शांत स्वाभाव की है | वह ग्रुप फ्रेंड्स हैं और इनमें कोई खास बातचीत नहीं होती |
वरुण धवन और बनिता संधू मुख्य भूमिका में
एक एक्सीडेंट के बाद जब शिउली अस्पताल में बेसुध महीनों तक भर्ती रहती हैं और डैन एक पल को शिउली का साथ नहीं छोड़ता है तभी उसे एक अनकहे प्यार का एहसास होता है । अक्टूबर में शिउली का मतलब बहुत गहरा है और इससे समझने के लिए फिल्म देखना ज़रूरी है |



