फिल्म ‘सुपर 30’ का फर्स्टं लुक, पापड बेचते नजर आए ऋतिक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अभिनेता ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म ‘सुपर 30’ का फर्स्टं लुक सामने आया है। इस लुक में ऋतिक पापड बेचते नजर आ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अभिनेता ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म ‘सुपर 30’ का फर्स्टं लुक सामने आया है। इस लुक में ऋतिक पापड बेचते नजर आ रहे हैं । रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘सुपर 30’ का निर्देशन विकास बहल कर रहे है।

 ऋतिक रोशन की ये फिल्म 25 जनवरी, 2019 को को नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऋतिक रोशन ने खुद ट्वीट कर अपना लुक फैंस के साथ साझा किया है। ऋतिक इस फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंच चुके हैं । ये ऐक्टर्स फिल्म ‘सुपर 30’ की शूटिंग के लिए यहां आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *