शाहरूख खान के इस काम की पूरा बॉलीवुड कर रहा तारीफ, सलमान खान भी हुए मुरीद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान ने दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या राय की मैनेजर की जान बचाकर यह साबित कर दिया है कि वे असल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान ने दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या राय की मैनेजर की जान बचाकर यह साबित कर दिया है कि वे असल जिंदगी में भी हीरो हैं। इस वजह से उनकी हर जगह तारीफ हो रही है। लोग उनकी बहादुरी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B4P0-SVFSNd/

वहीं बॉलीवुड भाईजान सलमान खान ने भी शाहरूख को जमकर सराहा है। जी हां, सलमान खान ने भी शाहरुख खान के इस काम पर अपना रिएक्शन दिया है। सलमान खान ने किंग खान का वीडियो पोस्ट कर उनकी खूब सराहना की है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

shahrkh khan

दरअसल, दिवाली के मौके पर अमिताभ बच्चन ने अपने घर में पार्टी रखी थी। इस पार्टी में सभी सेलेब्स पहुंचे थे। पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लग गई थी। अर्चना को आग से बचाने के लिए शाहरुख मदद के लिए आगे आए और उन्हें भी थोड़ी चोट लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *