ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रिंयका चोपड़ा हाल ही में भारत आ गई है। भारत आते ही वो अपने कामों में व्यस्त नजर आ रही है। वो अपने बचे हुए प्रोजेक्टों को पूरा कर रही है।
बता दें कि प्रिंयका चोपड़ा एक बेहतरहीन अभिनेत्री होने के साथ साथ यू एन ओ यूनिसेफ की एंबेसडर भी है। यू एन ओ यूनिसेफ की हुई कॉन्फ्रेंस में वो शामिल हुई।
कॉन्फ्रेंस में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर रहना चाहिए। इसके इलावा उन्होने मां औऱ नवजात बच्चे की स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे को उठाया।
इस कॉन्फ्रेंस में उन्होने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। जिसकी तस्वीर उन्होने सोशल मीडिया पर शेयर की है। बता दें कि जल्द ही प्रिंयका चोपड़ा के अमेरिकन शो क्वांटिको का तीसरा भाग भी आने वाला है।



