बॉलीवुड एक्टर Aamir Khan ने राष्ट्रपति Draupadi Murmu से की मुलाकात; राष्ट्रपति भवन में हुई वार्ता, तस्वीरें वायरल

Aamir Khan met President Draupadi Murmu news: फिल्म निर्माता और बॉलीवुड एक्टर आमिर खान(Amir Khan)  इन दिनो अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर काफी…

Aamir Khan met President Draupadi Murmu news: फिल्म निर्माता और बॉलीवुड एक्टर आमिर खान(Amir Khan)  इन दिनो अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर काफी सु्र्खियों में बने हुए हैं. फिल्म को लेकर जारी चर्चा के बीच मंगलवार को आमिर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से मुलाकात की है. ये मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई.

राष्ट्रपति कार्यालय ने इस मीटिंग की एक तस्वीर X पर शेयर करते हुए कहा, “प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और अभिनेता श्री आमिर खान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की.” इस मीटिंग से एक दिन पहले आमिर ने दिल्ली में ही अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी थी.

बता दें सोमवार को दिल्ली में ओलंपिक और पैरालंपिक चैंपियंस को ‘सितारे जमीन’ पर दिखाई गई. खुद आमिर खान भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे. इससे पहले मुंबई में भी इसकी स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान, विकी कौशल, रेखा और जितेंद्र जैसे एक्टर पहुंचे थे.

इस फिल्म का निर्माण आमिर की कंपनी आमिर खान प्रोडक्शन ने किया है. इसमे जेनेलिया देशमुख भी लीड रोल में हैं. दिव्य निधि शर्मा ने इस फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा. आरएस प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है. ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को थिएटर्स में लगी है. चार दिनों में इस फिल्म ने 66.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *