Chandigarh News: अज्ञात युवक का शव बरामद; मृतक के परिजनों को ढूंढने में जुटी चंडीगढ़ पुलिस

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) को दिनांक 10.12.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि व्यक्ति टी.पी.टी. पार्किंग बी.डी.सी. सेक्टर 26 चंडीगढ़ में पड़ा है. सूचना…

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) को दिनांक 10.12.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि व्यक्ति टी.पी.टी. पार्किंग बी.डी.सी. सेक्टर 26 चंडीगढ़ में पड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पी.सी.आर. वाहन रखकर उस व्यक्ति को जी.एम.एस.एच.-16 पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का कोई कानूनी वारिस नहीं मिला तथा मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. इसलिए पहचान के लिए शहर के समाचार-पत्र में मृतक की फोटो प्रकाशित करना आवश्यक है. मृतक का विवरण इस प्रकार है. मृतक  ने नीली जैकेट, सफेद शर्ट, नीली जींस और काले जूते पहने हुए है.

मृतक का विवरण इस प्रकार है:
नाम    अज्ञात
उम्र     32 साल
ऊंचाई    5फीट 6इंच
शरीर    पतला
रंग      गेहुंआ

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *