पंचकूला, 4 अगस्त
पंचकूला के सेक्टर 28 के झाड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बता दे कि युवक की पहचान रमेश कुमार उम्र 28 साल बताई जा रही है। मौके पर CIA के इंचार्ज विजय कुमार और चंडीमंदिर के SHO रामपाल सिंह व सेक्टर 25 के चौंकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया।
जांच अधिकारी ने बताया कि बॉडी पर किसी चोट का निशान नहीं है। मृतक की पहचान रमेश कुमार 28 साल हो आशियाना सेक्टर 26 पंचकूला में अपने परिवार के साथ रहता था। और बॉडी को सेक्टर 6 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि युवक की मौत किन कारणों से हुई है। उसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
अन्य खबरें जानें-
पंजाब रोडवेज बसों की हड़ताल का दूसरा दिन, 2200 बसें बंद, यात्री परेशान



