BMC Election Ruselt: देश की सबसे अमिर महानगर पालिका पर महायुति गठबंधन की जीत, शिव सेना का दबदबा किया ख़त्म, जानिए बीजेपी को कितनी सीटें मिली?

BMC Election Ruselt 2025: महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में हुए चुनावों के परिणाम आ चुके हैं. इस चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के…

BMC Election Ruselt 2025:

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में हुए चुनावों के परिणाम आ चुके हैं. इस चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को जीत मिली है. मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में क़रीब तीन दशकों से चले आ रहे अविभाजित शिव सेना के दबदबे को ख़त्म करते हुए बीजेपी ने जीत हासिल की है. बीएमसी के सभी 227 वार्डों के नतीजे शुक्रवार (BMC Election Ruselt) की आधी रात को घोषित हुए. 227 सीटों वाली बीएमसी में बहुमत के लिए 114 सीटें चाहिए और महायुति ने 118 सीटें जीत ली हैं.

BMC Election Ruselt, बीजेपी को सबसे ज्यादी सीटें-

बीएमसी के चुनावों में बीजेपी ने सबसे अधिक 89 सीटें जीती हैं. वहीं, उसकी सहयोगी शिवसेना (शिंदे गुट) के खाते में 29 सीटें आई हैं. मुंबई में ठाकरे भाइयों यानी शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. शिवसेना (यूबीटी) को 65 और एमएनएस को छह सीटों पर जीत मिली है. बीएमसी में कांग्रेस ने प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था.

कांग्रेस के खाते में 24 सीटें आई हैं, जबकि वंचित बहुजन अघाड़ी एक भी सीट नहीं जीत पाई. इनके अलावा बीएमसी में एआईएमआईएम ने आठ, एनसीपी (अजित पवार) ने तीन, समाजवादी पार्टी ने दो सीटें जीतीं, जबकि एनसीपी (शरद पवार) को सिर्फ़ एक सीट पर ही जीत मिली.

अन्य ख़बरें जानें-

 

Chandigarh: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हुए चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश, 20 हजार का पर्सनल बॉन्ड भर मिली जमानत

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *