थाने के समीप घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला में बदमाश बेखौफ हो चुके है। बदमाश अब पुलिस थाने के समीप भी वारदात करने से नहीं डर रहे। ताजा मामले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला में बदमाश बेखौफ हो चुके है। बदमाश अब पुलिस थाने के समीप भी वारदात करने से नहीं डर रहे। ताजा मामले में अंबाला की पॉश कालोनियों में शामिल अजीत नगर में पुलिस थाने से महज कुछ कदमों की दूरी पर एक मकान में रह रही 73 साल की बुजुर्ग महिला ऊषा सिंघल की किसी ने घर में घुसकर हत्या कर दी। हत्यारों ने ऊषा सिंघल के हाथ-पांव बांधकर वारदात को अंजाम दिया, जिस कमरे में वारदात को अंजाम दिया गया, उस कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

AMBALA MURDER

इससे लगता है कि लूट के मकसद से वारदात को अंजाम दिया गया है। बुजुर्ग महिला की हत्या से इलाके में अकेले रह रहे बुजुर्गों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि डेढ़ साल पहले महेश नगर में घर में हुई बुजुर्ग दंपति की हत्या की गुत्थी अब तक पुलिस सुलझा नहीं पाई है। ऐसे में अब एक और हत्या पुलिस के लिए एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *