Blast on railway track in Sri Ganganagar; 2 फीट गहरा गड्ढा, 200 मीटर तक गूंजी धमाके की आवाज, 4 ट्रेनें रोकी

श्रीगंगानगर, 4 नवंबर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास देर रात रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ। धमाका करीबन रात 9.45…

रेलवे ट्रैक

श्रीगंगानगर, 4 नवंबर

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास देर रात रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ। धमाका करीबन रात 9.45 बजे अनूपगढ़- सूरतगढ़ ट्रैक पर हुआ। धमाके के चलते रेलवे ट्रैक के नीचे लगे सीमेंट के दो स्वीपर पूरी से क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके के चलते जमीन में करीब दो फीट गहरा गड्ढा भी हो गया। गनीमत यह रही है कि रेलवे ट्रैक से लगभग 45 मिनट पहले ही पैसेंजर ट्रेन 50 जीबी गांव से सुरक्षित गुजर चुकी थी।

200 मीटर तक गूंजी धमाके की आवाज

मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 9 बजे अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन 50 जीबी गांव से गुजर चुकी थी। इसके बाद 45 मिनट रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ। जिसकी आवाज 200 मीटर दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे अधिकारी, RPF के जवान और  ATS, CID, FSL, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा। FSL टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। एजेंसियां विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

ब्लास्ट के बाद 4 ट्रेनें रोकी गईं

इस घटना के  बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धमाके को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेल सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है। इस सेक्शन की चार ट्रेनों को रोक दिया गया है। रेलवे की टीमें ट्रैक पर हुए नुकसान का आंकलन कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *