ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के फोकल पुआंइट के फेज़ 3 में स्थित लोहे की रॉड वाली फैक्ट्री में आग लग जाने के कारण धमाका हुआ। गणीमत यह रही कि किसी भी तरह का जानी नुकसान नही हुआ है। मौके पर पंहुची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 3 घंटे की मुशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
कंपनी के मैनेजर ने बताया कि स्टाफ अभी पंहुचना शुरू नहीं हुआ था। जिस कारण किसी की भी जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटना के बारे में उन्होने बताया कि ऑवर हिट होने के कारण य़े हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

