महाराष्ट्र में BJP का टूट गया सरकार बनाने का सपना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार नहीं बनाएगी। पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि बीजेपी राज्य में अकेले सरकार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार नहीं बनाएगी। पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि बीजेपी राज्य में अकेले सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है, इसलिए वह महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाएंगे। पाटिल ने बीजेपी से नाराज चल रही सहयोगी शिवसेना को राज्य में सरकार बनाने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी में रविवार को दिनभर चली बैठकों के दौर के बाद देवेंद्र फडणवीस बीजेपी नेताओं के साथ राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे थे। देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात कर कहा है कि बीजेपी अकेले दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *