ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में सियासी गलियारों में बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है। इसी कड़ी में जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, बीजेपी चुनाव के बाद 15 सिटों पर सिमट जाएगी. वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कांग्रेसल के भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा को भी आड़े हाथों लिया।
दिग्विजय ने आगे कहा कि, सीएम मनोहर लाल खट्टर के चेहरे पर चढ़ा नकाब उतर चुका है। सब देख चुके हैं कि सीएम के अंदर कितना गुस्सा और घृणा भरी हुई है। दिग्विजय ने कहा कि सीएम की माफी का भी कोई महत्व नहीं रह गया है। दरअसल, दिग्विजय रोहतक जिले में होने वाले सम्मान दिवस समारोह के लिए कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देने बवानीखेड़ा पहुंचे थे।

