ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस और शिवसेना पर निशाना साधा, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहनवाज हुसैन ने कहा कि, राहुल गांधी के सावरकर पर दिए गए बयान को देश नहीं भूलेगा कंग्रेस ने सावरकर के साथ कभी भी न्याय नहीं किया।
शिवसेना पर बोला हमला
शाहनवाज ने कहा कि शिवसेना के सिर्फ ट्वीट कर देने से काम नहीं चलेगा। शिवसेना को खुद फैसला लेना होगा कि उन्हें क्या चाहिए सत्ता या सावरकर।
भारतीय मुसलमान चिंता नहीं करें
शाहनवाज ने कहा कि, पाकिस्तान बांग्लादेश,और अफगानिस्तान के लोगों को भारतीयता नागरिकता मिल रही है, उनमें खुशी है. कांग्रेस ने पूर्वोत्तर में हिंसा फैलाने की पूरी कोशिश की मुस्लिमों को कांग्रेस गुमराह कर रही है। हुसैन ने कहा कि अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि भारतीय मुसलमानों को इस कानून को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए।

