ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में हुए नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जिसको लेकर बीजेपी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा।
दिल्ली सरकार और कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में हुई CAA पर हिंसा पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि दिल्ली जैसे शांतिपूर्ण शहर में हिंसा हुई उसके दिल्ली सरकार और कांग्रेस पार्टी ज़िम्मेदार है। दिल्ली सरकार और कांग्रेस CAA पर झूठी जानकारी फैला रहे हैं, दिल्ली में कांग्रेस और आप पार्टी के लोग हिंसा को उकसाने का काम कर रहे हैं।
कांग्रेस ने किया पलटवार
प्रकाश जावडेकर के बायान के बाद कांग्रेस नेता जे.पी.अग्रवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि,बीजेपी के कितने नेताओं के खिलाफ रेप के मुकदमें दर्ज हैं। बीजेपी को जांच कराने से मना कौन कर रहा है।


