रेप इन इंडिया’ बयान पर बीजेपी ने राहुल को घेरा, संसद में हंगामा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- कांग्रेस नेता राहुल गांधी रेप इन इंडिया’ वाले अपने ही बयान पर घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल कल राहुल गांधी ने  झारखंड की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- कांग्रेस नेता राहुल गांधी रेप इन इंडिया’ वाले अपने ही बयान पर घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल कल राहुल गांधी ने  झारखंड की मेहराना रैली में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि ‘देश में नरेंद्र मोदी ने नारा दिया था, मेक इन इंडिया, अब जहां भी देखो वहा मेक इन इंडिया नहीं बल्कि रेप इन इंडिया ऩज़र आ रहा है। यही नहीं राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदुस्तान बलात्कार की राजधानी बन गया है।

वहीं अब राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में आज खूब हंगामा हुआ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी से माफी की मांग की। साथ ही लोकसभा में स्मृति ईरानी ने कहा कि गांधी खानदान के सदस्य ने कहा है कि महिलाओं का बलात्कार होना चाहिए, देश में हर कोई बलात्कारी नहीं है। राहुल गांधी के बयान पर एक्शन लेना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बोला हमला

वहीं राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल खुलेआम कह रहे हैं कि रेप इन इंडिया, तो क्या राहुल गांधी दुनिया को भारत में आकर बलात्कार करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

राज्यसभा में भी हुई नारेबाजी 

लोकसभा के अलावा राज्यसभा में भी राहुल के खिलाफ नारेबाजी हुई,लेकिन राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू ने कहा कि जो सदस्य इस सदन का नहीं है उसका नाम नहीं लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *