BJP ने किया चुनावी शंखनाद, हिसार से रवाना की ‘संकल्प पत्र संकलन रथ यात्रा’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाण में विधानसभा चुनाव की तैयारिंयां शुरू हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल सत्ता का ताज हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाण में विधानसभा चुनाव की तैयारिंयां शुरू हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल सत्ता का ताज हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

subhash

इसी कड़ी में भाजपा ने सोमवार को हिसार से ‘संकल्प पत्र संकलन रथ यात्रा’ शुरू की। सैंकड़ों भाजपा कर्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

barala

इस दौरान बराला ने कहा कि, यह संकल्प पत्र संकलन रथ यात्रा सभी 90 विधानसभाओं में जाएगी। इस बीच भाजपा समाज के सभी वर्गों से सुझाव लेगी और संकल्प पत्र तैयार करगी। आगे कहा कि, जनता के सुझावों से हरियाणा के विकास को और गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *